महिला को जबरन थाने ले जाने पर विवाद:दयावठ में ग्रामीणों में आक्रोश, कल सिद्धमुख थाने के घेराव करेंगे
महिला को जबरन थाने ले जाने पर विवाद:दयावठ में ग्रामीणों में आक्रोश, कल सिद्धमुख थाने के घेराव करेंगे
सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र के सिद्धमुख थाना पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में पुलिस द्वारा दयावठ गांव की एक महिला को जबरन थाने ले जाते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक निजी फाइनेंस कंपनी के मामले को लेकर की गई थी।
ग्रामीणों में भारी रोष
घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों और किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
किसान सभा ने बुलाई बैठक
शुक्रवार को थाने के घेराव की चेतावनी
बैठक में तय किया गया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे ग्रामीण सिद्धमुख थाने के बाहर प्रदर्शन करेंगे और थाने का घेराव करेंगे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
कई ग्रामीण और किसान नेता रहे मौजूद
बैठक में किसान सभा के सोनू जनवा, अजीत पूनिया, मुनेश पूनिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर मामले में न्याय की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2171035


