देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन के संरक्षक एवं समाजसेवी मदनलाल शर्मा मझाऊ वाले तथा उनकी धर्मपत्नी माया देवी शर्मा की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सामुदायिक भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में शर्मा दंपती का साफा, माला, दुपट्टा एवं चुनरी ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की गई।
इस अवसर पर शर्मा दंपती ने समाज द्वारा दिए गए सम्मान को जीवन के लिए नई प्रेरणा बताया। वहीं विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता और बड़ों के सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने कहा कि वर्तमान समय में 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले दंपती प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम में एडवोकेट सुशील जोशी, रामगोपाल महमिया, रमेश चौमाल, विकास पुरोहित, श्याम सुंदर दाधीच, रवि शर्मा, प्रकाश शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us