[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया जल सेवा कार्यक्रम का पर्यवेक्षण, दिया जल संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया जल सेवा कार्यक्रम का पर्यवेक्षण, दिया जल संरक्षण का संदेश

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया जल सेवा कार्यक्रम का पर्यवेक्षण, दिया जल संरक्षण का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत चूरू जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर के पास आयोजित जल सेवा कार्यक्रम का पर्यवेक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से जल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश देते हुए कहा कि जल और जल स्रोतों का संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हम पानी के पर्यावरणीय और मानव अस्तित्व के महत्व को समझें और इसकी प्रत्येक बूंद के मितव्यवता से उपयोग को अपनी आदतों में शामिल करें। पानी को बचाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इस मौके पर जिला कलक्टर ने जल सेवा, राहगीरों को उपलब्ध करवाए जा रहे छाया एवं ठंडे पेय पदार्थों सहित सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौजूद नागरिकों से वर्षा जल संचयन, पानी की बर्बादी रोकने तथा जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Related Articles