[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में ईद-उल-अजहा की नमाज उत्साह और अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में ईद-उल-अजहा की नमाज उत्साह और अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआएं

चूरू में ईद-उल-अजहा की नमाज उत्साह और अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर की सबसे पुरानी मरकजी ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज बड़े ही उत्साह, उल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ अदा की गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर सामूहिक नमाज अदा की तथा देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और सौहार्द की दुआ मांगी।

शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीम-उल-कादरी ने दो रकात सामूहिक नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद खुत्बा (धार्मिक उपदेश) दिया गया, जबकि शहर काजी मौलाना अहमद अली शाह ने खुत्बा पढ़ा।

अपने संबोधन में शहर इमाम ने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम और हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी का उल्लेख करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा केवल जानवर की कुर्बानी तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसान को अपने भीतर की बुराइयों, ईर्ष्या, नफरत और गलत भावनाओं की भी कुर्बानी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसान को हर उस चीज़ का त्याग करना चाहिए जो उसे बुराई की ओर ले जाती है।

उन्होंने कुर्बानी की अहमियत बताते हुए कहा कि कुर्बानी के मांस को तीन बराबर हिस्सों में बांटना इस्लामी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पहला हिस्सा अपने परिवार के लिए, दूसरा रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों के लिए तथा तीसरा हिस्सा गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के लिए रखा जाता है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस दिन भूखा न रहे।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और आपसी गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे का संदेश दिया। घरों में मटन बिरयानी, कबाब, कीमा और शाही टुकड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए गए।

ईदगाह के मुख्य द्वार पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हरलाल सहारण, भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अख्तर खान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसके अलावा आथुना मोहल्ला नई ईदगाह सैयदना में मौलाना लियाकत अली ने ईद की नमाज अदा करवाई, जबकि अगुना बास ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।

पूरे शहर में ईद-उल-अजहा का पर्व भाईचारे, सौहार्द और धार्मिक आस्था के माहौल में मनाया गया तथा देश और दुनिया में शांति एवं खुशहाली की दुआएं की गईं।

Related Articles