पड़िहारा में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा
ईदगाह में अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : कस्बे में ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया। कस्बे की ईदगाह पर सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान कस्बे के सरंपच जगजीत सिंह राठौड़ ने भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को बधाई दी। इस मौके पर सरपंच जगजीत सिंह राठौड़ ने ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद दी ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर पूरी टीम के साथ मिलकर आमजन को ठण्डे जूस का वितरण कर भाईचारे और सेवा भाव का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर राजु गुर्जर,हेमराज मुरारका,दलीप खाती, नंदु खाती, भंवर सिंह भाटी, चम्पालाल मेघवाल, सुरेंद्र सिंह, शिव जी चाँवरिया, चैनरूप, पिथाराम नायक,रतनलाल डोली,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राठौड़ ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि ईद का यह पाक पर्व हमें प्रेम, त्याग, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। दुआ है कि यह मुबारक दिन सभी के जीवन में खुशियां, अमन, तरक्की और अपनों का प्यार लेकर आए। हमारी एकता, भाईचारा और मोहब्बत ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। ईद हर दिल में नई उम्मीद और नई रोशनी भर दे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2170980


