बीदासर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण, अग्निवीर भर्ती में युवाओं ने लहराया परचम
अग्निवीर भर्ती में बीदासर के युवाओं का जलवा, क्षेत्र में खुशी की लहर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : ग्रामीण अंचल की प्रतिभा एक बार फिर देश सेवा के पथ पर अपनी पहचान बनाने में सफल रही है। बीदासर तहसील क्षेत्र के ढढेरु सहित आसपास के गांवों के युवाओं का भारतीय सेना में अग्निवीर के पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का भारतीय सेना में चयनित होना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। युवाओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना ने उनकी सफलता को संभव बनाया है।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों का कहना है कि इन युवाओं की उपलब्धि न केवल उनके परिवारों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और गर्व का अवसर है।चयन सूची जारी होने के बाद से ही चयनित युवाओं के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन, रिश्तेदार, मित्र और ग्रामीण चयनित जवानों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने सभी चयनित अग्निवीरों एवं उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। गांवों के युवा अब शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ सेना भर्ती की तैयारी में भी अधिक रुचि ले रहे हैं। बीदासर तहसील की यह उपलब्धि साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं अवसर मिलने पर किसी से कम नहीं हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल चयनित युवाओं की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे बीदासर तहसील क्षेत्र की उस वीरभूमि का गौरव है, जिसकी मिट्टी देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव वीर सपूतों को तैयार करती रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170977


