[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षाविद् प्रो. डॉ. मूलचन्द “संस्कृत महामहोपाध्याय” उपाधि से सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षाविद् प्रो. डॉ. मूलचन्द “संस्कृत महामहोपाध्याय” उपाधि से सम्मानित

शिक्षाविद् प्रो. डॉ. मूलचन्द “संस्कृत महामहोपाध्याय” उपाधि से सम्मानित

चूरू : राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू के संस्कृत विभागाध्यक्ष एवं शिक्षाविद् प्रो. डॉ. मूलचन्द को संस्कृत भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “संस्कृत महामहोपाध्याय” की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग के राजर्षि टंडन मंडपम् में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. प्रभात शास्त्री की 108वीं जयंती समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे रहे।

समारोह में प्रो. डॉ. मूलचन्द ने कहा कि संस्कृत ने ज्ञान और संस्कार दिए हैं, जबकि हिंदी ने उस विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

गौरतलब है कि प्रो. डॉ. मूलचन्द इससे पूर्व भी राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। समारोह में कई विद्वानों ने डॉ. प्रभात शास्त्री के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला।

Related Articles