[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्गीय भरत सिंह राठौर की स्मृति में रतनादेसर में भरत मेमोरियल कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

स्वर्गीय भरत सिंह राठौर की स्मृति में रतनादेसर में भरत मेमोरियल कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

स्वर्गीय भरत सिंह राठौर की स्मृति में रतनादेसर में भरत मेमोरियल कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

रतनगढ़ : रतनगढ़ के निकटवर्ती गांव रतनादेसर में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि स्वर्गीय भरत सिंह राठौर की स्मृति में भरत मेमोरियल कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आयोजनकर्ताओं द्वारा अतिथियों का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में सफलता के लिए समय की पाबंदी, एकाग्रता और खेल भावना बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता पवन सिंह कुसुमदेसर ने स्वर्गीय भरत सिंह राठौर को याद करते हुए आयोजनकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से भरत सिंह की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने युवाओं से स्वर्गीय भरत सिंह की स्मृति में 101 पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में सवाई सिंह, देवी दत्त शर्मा, अर्जुन सिंह, हिम्मत सिंह, दीनदयाल पारीक एवं छतिसमारु सहित कई गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ग्रुप मां अंजनी माता जुलियासर के बीच खेला गया, जिसमें टीम ने 4 ओवर में 59 रन का लक्ष्य हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर राजेंद्र सिंह, मोती सिंह, हरि सिंह, तेजू सिंह, प्रभु सिंह, समुंदर सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, वीरेंद्र सहारण, प्रदीप सिंह, मुरली स्वामी, नरेंद्र सिंह, शंकर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार राणा ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन से गांव में खेल भावना और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।

Related Articles