[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में भीषण गर्मी का कहर, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में भीषण गर्मी का कहर, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

फतेहपुर में भीषण गर्मी का कहर, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : शेखावाटी अंचल में लगातार बढ़ रही गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को फतेहपुर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिला।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय बाजारों एवं सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही। लोग गर्मी से बचाव के लिए घरों में रहने को मजबूर नजर आए। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। हालात ऐसे रहे कि कूलर और पंखे भी गर्मी के आगे बेअसर दिखाई दिए।

भीषण गर्मी का असर दैनिक जीवन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ा। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा तथा लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर नहीं निकलने, अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने तथा धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है, ताकि लू एवं गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

Related Articles