[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्निवीर में चयनित हुआ राजू प्रजापत, स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी में खुशी का माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

अग्निवीर में चयनित हुआ राजू प्रजापत, स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी में खुशी का माहौल

अग्निवीर में चयनित हुआ राजू प्रजापत, स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी में खुशी का माहौल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : तहसील क्षेत्र के ग्राम घंटियाल निवासी युवा राजू प्रजापत का भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता से परिवार, ग्रामीणों और स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

राजू प्रजापत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्टडी पॉइंट लाइब्रेरी के शांत एवं सकारात्मक अध्ययन माहौल को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

लाइब्रेरी संचालक लीलाधर दर्जी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध करवाना है। राजू की उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

चयन की सूचना मिलते ही लाइब्रेरी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राजू प्रजापत का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles