[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बढ़ती महंगाई और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों और बिजली-पानी की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बढ़ती महंगाई और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों और बिजली-पानी की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

उपखंड अधिकारी कार्यालय का घेराव, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, आमजन की परेशानियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर : सरदारशहर में कांग्रेस पार्टी द्वारा पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था तथा पेयजल संकट को लेकर जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायक अनील शर्मा के निर्देश पर आमजन की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है।

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है, वहीं बिजली कटौती और पेयजल समस्या से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है। बार-बार बिजली कटौती से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही पेयजल संकट के कारण कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने, बिजली व्यवस्था में सुधार तथा पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अब्दुल रशीद चायल, ताराचंद सैनी, मदन निर्वाण, फारुख खान, रिजवान सैयद, जाफर खान, शेर मोहमद बिसायती, जगदीश धननवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles