[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, जमीन पर पड़ा एजेंट तड़पता रहा; भक्तों को कमरा दिलाने की होड़ में मारपीट

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, जमीन पर पड़ा एजेंट तड़पता रहा; भक्तों को कमरा दिलाने की होड़ में मारपीट

खाटूश्यामजी में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, जमीन पर पड़ा एजेंट तड़पता रहा; भक्तों को कमरा दिलाने की होड़ में मारपीट

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में भक्तों को कमरा दिलाने पर विवाद हो गया। एमजी गेस्ट हाउस के 7-8 युवकों ने मिलकर एक अन्य गेस्ट हाउस के एजेंट को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। हमले के बाद आरोपी युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए।घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक डंडों से पीटते नजर आए हैं। घायल युवक को खाटूश्यामजी अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया।

थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि घायल करण कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। श्रद्धालुओं को कमरा दिलाने के विवाद में यह मारपीट हुई है। पीड़ित के बयान और वीडियो के आधार पर 1-2 युवकों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

युवकों ने एजेंट को घेरकर ताबड़तोड़ लाठियां मारी

जानकारी के अनुसार- खाटूश्यामजी में होटल और गेस्ट हाउस में भक्तों को ज्यादा से ज्यादा कमरे दिलाने की होड़ लगी रहती है। ऐसे में एजेंट अपने-अपने गेस्ट हाउस में भक्तों को लेकर जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में मंगलवार रात मारपीट हो गई।

एक एजेंट करण कुमार अपने गेस्ट हाउस में भक्तों को लेकर जा रहा था। रास्ते में एमजी गेस्ट हाउस के करीब 7-8 युवकों ने घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

हमले में करण के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट आईं। वह जमीन पर गिरकर कांपने लगा। इसके बाद भी हमलावर लाठियां मारते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर युवक भाग गए।

देखिए, मारपीट की फोटो…

जमीन पर गिरे एजेंट को लाठियों से पीटते हुए युवक।
जमीन पर गिरे एजेंट को लाठियों से पीटते हुए युवक।
हमलावर युवक पुलिस के आने पर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आए।
हमलावर युवक पुलिस के आने पर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आए।
जमीन पर गिरा घायल युवक तड़पता रहा। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जमीन पर गिरा घायल युवक तड़पता रहा। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles