[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने 11लाख की आर्थिक सहायता दी:नीट स्टूडेंट प्रदीप के परिजनों को सौंपा चेक, सरकार को ठहराया जिम्मेदार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने 11लाख की आर्थिक सहायता दी:नीट स्टूडेंट प्रदीप के परिजनों को सौंपा चेक, सरकार को ठहराया जिम्मेदार

एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने 11लाख की आर्थिक सहायता दी:नीट स्टूडेंट प्रदीप के परिजनों को सौंपा चेक, सरकार को ठहराया जिम्मेदार

गुढ़ागौड़जी : नीट छात्र प्रदीप माहिच के आत्महत्या मामले में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने मंगलवार शाम को प्रदीप के परिजनों को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राशि चेक के माध्यम से दी गई। परिवार ने प्रदीप के डॉक्टर बनने की उम्मीद में 11 लाख रुपए का कर्ज लिया था।

प्रदीप के निधन के बाद परिवार पर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ गया था। इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने परिवार से वादा किया था कि उनकी टीम इस कर्ज को चुकाने में मदद करेगी।

जाखड़ अपनी टीम के साथ उदयपुरवाटी पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता दिनेश ओलखा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद, उन्होंने पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के परसरामपुरा स्थित शास्त्री फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

वहां से, जाखड़ डॉ. राजकुमार शर्मा के साथ प्रदीप के घर पहुंचे और परिजनों से मिले। उन्होंने प्रदीप की बहन से राखी बंधवाकर आजीवन भाई बनकर रहने का वादा भी किया।

जाखड़ ने कहा कि प्रदीप की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने उन लोगों पर भी कटाक्ष किया जो उनकी मदद को राजनीति बता रहे थे, और उन्हें भी पीड़ित परिवार की मदद करने की चुनौती दी। जाखड़ ने आरोप लगाया कि “भ्रष्ट सरकार” ने उन्हें दबा दिया है।

पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि जो सरकार किसानों को आतंकवादी और युवाओं को कॉकरोच बता सकती है, उनसे मदद की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। डॉ. शर्मा ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपए और मनोज घुमरिया (खेतड़ी) ने एक लाख रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उदयपुरवाटी के किसी स्थानीय नेता ने अभी तक मदद नहीं की है, जबकि बाहर के लोगों ने सहयोग किया है। इससे पहले, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने परिवार को 50 हजार रुपए की प्रारंभिक आर्थिक सहायता भी दी थी।

Related Articles