[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग देश के टॉप 100 कलेक्टर्स में शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग देश के टॉप 100 कलेक्टर्स में शामिल

फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग देश के टॉप 100 कलेक्टर्स में शामिल

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 जिलाधिकारियों में स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिले में उनके नेतृत्व में हुए नवाचारों, प्रभावी प्रशासन, त्वरित निर्णय क्षमता और जनहितैषी कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है।

देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों एवं जिला मजिस्ट्रेटों के कार्यों का मूल्यांकन कर तैयार किए गए इस सर्वेक्षण में प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रभाव को प्रमुख आधार बनाया गया। विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स तथा मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन अधिकारियों का चयन किया गया जिन्होंने अपने कार्यों से अलग पहचान स्थापित की है।

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के अनुसार मूल्यांकन 10 प्रमुख मानकों पर किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, दूरदर्शिता एवं नवाचार, जवाबदेह कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन कौशल, संवेदनशीलता, व्यवहार कुशलता, जनसंपर्क एवं संवाद क्षमता तथा विकासोन्मुख सोच शामिल हैं।

सर्वेक्षण के प्रारंभिक परिणामों में देशभर से लगभग 100 अधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें झुंझुनूं के जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग भी शामिल हैं। चयनित अधिकारियों को फेम इंडिया मैगजीन में स्थान दिया गया है, जो उनकी प्रशासनिक उपलब्धियों और जनहित में किए गए कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का प्रतीक माना जा रहा है।

15 वर्षों से जारी है प्रतिष्ठित सर्वेक्षण

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट वर्ष 2011 से लगातार यह सर्वेक्षण आयोजित कर रहे हैं। पिछले 15 वर्षों में यह सर्वे अपनी विश्वसनीयता और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए पहचान बना चुका है। विशेषज्ञों की राय, जमीनी रिपोर्टों और मीडिया विश्लेषण के आधार पर जनता के बीच लोकप्रिय तथा परिणामोन्मुख प्रशासनिक अधिकारियों का चयन किया जाता है।

डॉ. अरुण गर्ग को मिली यह राष्ट्रीय पहचान न केवल उनके प्रशासनिक नेतृत्व की सफलता है, बल्कि झुंझुनूं जिले के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।

Related Articles