[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में चलती कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में चलती कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

नीमकाथाना में चलती कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सदर थाना क्षेत्र में बंधाला भोपालपुरा के पास देर रात एक चलती कार में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कार ड्राइवर प्रमोद कुमार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

तातीजा गांव से जयपुर की ओर जा रहे था कार सवार

जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार खेतड़ी के पास स्थित तातीजा गांव से जयपुर की ओर जा रहे थे। बंधाला भोपालपुरा के पास पहुंचते ही उनकी कार से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की लपटें तेज होते देख ड्राइवर प्रमोद कुमार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गुहाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Related Articles