सादुलपुर में गैस कटर से ATM काटा:4 लाख रुपए ले गए बदमाश, सीसीटीवी पर किया काला स्प्रे
सादुलपुर में गैस कटर से ATM काटा:4 लाख रुपए ले गए बदमाश, सीसीटीवी पर किया काला स्प्रे
सादुलपुर : चूरू के सादुलपुर में अंबेडकर सर्किल के पास हिसार रोड पर लगे हिताची कंपनी के एटीएम को बदमाश गैस कटर से काट ले गए। एटीएम में करीब 4 लाख रुपए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले, बदमाशों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया था।



रात 11 बजे एटीएम बंद कर गया था संचालक
एटीएम संचालक नवनीत कुमार जांगिड़ ने बताया-यह एटीएम हिताची कंपनी के साथ साझेदारी में लगाया था। उन्होंने रात करीब 11 बजे एटीएम बंद किया था। सुबह लगभग 8 बजे जब वह वापस आया, तो देखा कि एटीएम का निचला हिस्सा कटा हुआ था। नकदी रखने वाले दराज खाली थे। सीसीटीवी कैमरों पर भी काला स्प्रे किया हुआ था।
4 लाख रुपए थे एटीएम में
एटीएम में चार लाख रुपए की नकदी थी। मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2169209


