जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकानों की हो रही गणना, अधिकारियों ने किया फील्ड कार्य का पर्यवेक्षण
जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकानों की हो रही गणना, अधिकारियों ने किया फील्ड कार्य का पर्यवेक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी 21 चार्ज क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणक प्रतिदिन घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाओं का संकलन कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रगणकों ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण कर मकानों की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, पेयजल, विद्युत, शौचालय, रसोई गैस, आवासीय उपयोग तथा अन्य आवश्यक विवरणों से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए और नागरिकों से सहयोगात्मक संवाद करते हुए जनगणना के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी। जिला प्रशासन द्वारा इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य की सतत मॉनीटरिंग की जा रही है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी फील्ड में पहुंचकर जनगणना कार्य का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में रतनगढ़ ग्रामीण चार्ज अधिकारी किशनाराम राम पूनिया, राजलदेसर शहरी चार्ज अधिकारी अक्षय शर्मा व राजलदेसर ग्रामीण चार्ज अधिकारी हरदीप सिंह ने कई गांवों का दौरा कर प्रगणकों की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानी तथा आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। जनगणना कार्य के दौरान जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सहयोग प्रदान करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2168173


