[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महलाना बिचला बास की आंगनबाड़ी में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

महलाना बिचला बास की आंगनबाड़ी में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बरामदे की पट्टियां लटकी हुई हैं जो कभी भी टूट कर गिर सकती हैं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

तारानगर : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय महलाना उत्तरादा के महलाना बिचला बास की आंगनबाड़ी में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस आंगनबाड़ी के बरामदे की पट्टियां लटकी हुई हैं जो कभी भी टूट कर गिर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि टीकाकरण के समय यहां महिलाओं और बच्चों की कतार लगी रहती है। इस संबंध में प्रशासन को कोई परवाह नहीं है। कोई बड़ा हादसा होने के बाद जागेगा क्या प्रशासन? इतना ही नहीं यहां स्वच्छता अभियान भी दम तोड़ चुका है। लगता है इस आंगनबाड़ी का कोई धणी धोरी नहीं है। ना ही कोई उच्च अधिकारी जांच करने आता है। इस कारण यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी छवि खराब हो रही है। इसके जिम्मेदार कोई और नहीं खुद अधिकारी हैं।

Related Articles