[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में अवैध दीवार पर प्रशासन की कार्रवाई:जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में अवैध दीवार पर प्रशासन की कार्रवाई:जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की मिली राहत

खेतड़ी में अवैध दीवार पर प्रशासन की कार्रवाई:जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की मिली राहत

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के जयनिवास कोठी स्थित ट्रस्ट द्वारा निर्मित अवैध दीवार को प्रशासन ने हटा दिया है। इस कार्रवाई से लंबे समय से बंद पड़े रास्ते को फिर से खोल दिया गया, जिससे आमजन को राहत मिली। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से दीवार को हटाया।

एसडीएम से की थी शिकायत

तहसीलदार सुनील कुमार मील ने बताया- ट्रस्ट द्वारा रास्ते में दीवार बनाने के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत की थी कि रास्ता बंद हो गया है। इस शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले की सुनवाई की और दीवार को अवैध मानते हुए उसे हटाने के निर्देश दिए थे।

एसडीएम के इस फैसले को ट्रस्ट ने न्यायालय में चुनौती दी थी। हालांकि, न्यायालय ने एसडीएम के निर्णय को सही ठहराया और प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए।

जेसीबी की मदद से दीवार को हटाया

न्यायालय के आदेश के बाद, प्रशासन पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचा और अवैध दीवार को हटा दिया। इस दीवार के निर्माण के कारण आम रास्ता बंद हो गया था, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।

आमजन ने ली राहत की सांस

अतिक्रमण हटने के बाद ग्रामीणों और आमजन ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से बंद रास्ते के कारण आवागमन में हो रही दिक्कत अब समाप्त हो गई है। इस दौरान तहसीलदार सुनील कुमार मील, नगरपालिका एसआई सुनील सैनी और एएसआई धूडसिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद था।

Related Articles