पिकअप ने बिजली पोल को टक्कर मारी, टूटा:बिजली आपूर्ति बाधित, ठीक करने का काम शुरू
पिकअप ने बिजली पोल को टक्कर मारी, टूटा:बिजली आपूर्ति बाधित, ठीक करने का काम शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के रामलीला मैदान स्थित गली नंबर 2 में एक बड़ा हादसा टल गया। कोल्ड ड्रिंक से भरी एक पिकअप गाड़ी ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी, जिससे पोल टूट गया। घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

टक्कर से बिजली पोल टूटा
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूट गया और तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद की गई, जिससे इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।
बिजली पोल को ठीक करने का काम शुरू
भीषण गर्मी के बीच बिजली बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोल को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक से भरी पिकअप गाड़ी माल खाली करने जा रही थी। हादसे के बाद पिकअप से माल उतरवाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2168144


