दबिश देकर डोडा-चूरा सप्लायर को किया गिरफ्तार:ऑर्डर लेकर मध्यप्रदेश से डिलीवरी लेकर आता, चित्तौड़गढ़ में बिताता था ज्यादातर समय
दबिश देकर डोडा-चूरा सप्लायर को किया गिरफ्तार:ऑर्डर लेकर मध्यप्रदेश से डिलीवरी लेकर आता, चित्तौड़गढ़ में बिताता था ज्यादातर समय
सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने बिसाऊ में दबिश देकर डोडा-चूरा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑर्डर लेकर मध्यप्रदेश से डिलीवरी लेकर आता। तस्करी का नेटवर्क चलाने के लिए आरोपी खुद ज्यादातर समय चित्तौड़गढ़ में ही रहता था। आरोपी पर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तीन और मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सप्लाई की फिराक में सीकर आया था
उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि ट्रेनी RPS विजयपाल ने गोकुलपुरा SHO रहते हुए मलखेड़ा में नयाबास एरिया में नितेश कुमार नाम के युवक को 14.888 ग्राम डोडाचूरा के साथ पकड़ा था। जो सीकर में माल बेचने की फिराक में आया था। उसे गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच SHO राजेश कुमार बुडानिया उद्योग नगर को दी गई थी।
पहले भी दी थी दबिश
जब उन्होंने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि बिसाऊ के रहने वाले महेंद्र कुमार उर्फ महेंद्र वर्मा से वह डोडाचूरा लेकर आया है। ऐसे में महेंद्र की तलाश में पुलिस ने कई बार संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
अब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महेंद्र कुमार उर्फ महेंद्र वर्मा उर्फ काका पुत्र चिरंजीलाल कुमावत निवासी अगुना मोहल्ला वार्ड नंबर 14 बिसाऊ में आया हुआ है। जहां पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ 4 केस दर्ज हैं
महेंद्र तस्करी का नेटवर्क चलाने के लिए खुद ज्यादातर समय चित्तौड़गढ़ में ही रहता है। जब उसे माल का ऑर्डर मिलता है तो वह ऑर्डर देने वाली पार्टी को साथ लेकर या फिर अकेले ही डिलीवरी लेकर आता था। उसके खिलाफ पूर्व में चार मुकदमा दर्ज हैं।
लाखों रुपए के बकरे लेकर फरार आरोपी
सीकर के कोतवाली थाना इलाके में बकरीद से पहले लाखों रुपए के बकरे लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। मुमताज व्यापारी ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह सीकर की बकरा मंडी में पशु व्यापार और कमीशन एजेंट के तौर पर काम करते हैं। पिछले 1 साल से विजय कुमार, फारूक अहमद और विवेकानंद ने अपनी एक फर्म बना रखी है। विजय कुमार पिछले 1 साल से सीकर में रहता है और मुमताज से ही पशु खरीदता है। 19 और 20 मई को बकरों के 2 ट्रक विजयपाल के कहने पर तमिलनाडु के लिए रवाना किए। जिनका पेमेंट 22 मई को विजय कुमार को करना था। लेकिन वह फरार हो गया जिसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। इनका सहयोगी फारूक अहमद और विवेकानंद भी कोई जवाब नहीं दे रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2168144


