मंड्रेला रोड चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग
मंड्रेला रोड चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान सर्व समाज समिति की ओर से एनएच-11 स्थित मंड्रेला रोड चौराहे पर राष्ट्रपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा स्थापित करने एवं चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
महेश बसावतिया ने बताया कि ज्ञापन राजेंद्र शर्मा पूर्व आयुक्त नगर परिषद एवं वरिष्ठ एडवोकेट महेश शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का शेखावाटी क्षेत्र से गहरा संबंध रहा है तथा उनके राष्ट्रवादी विचार, अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी समाज को प्रेरित करता है।
समिति ने मांग की कि मंड्रेला रोड चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके।
इस दौरान शिवचरण पुरोहित, एडवोकेट मनोज शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र निर्मल, एडवोकेट सुजीत शर्मा, सुमेर सिंह कड़वासरा, रामचंद्र शर्मा पाटोदा, सुरेंद्र शर्मा ढाणिंवाला, किशन लाल नायक, श्याम सुंदर शर्मा लालपुर सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2168072


