उड़ान-10 समर कैंप में बालिकाओं को दी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी
उड़ान-10 समर कैंप में बालिकाओं को दी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी
सीकर : महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में उदय सेवा संस्थान एनजीओ द्वारा मन्नत इंग्लिश स्कूल में आयोजित “उड़ान-10 समर कैंप” में बालिकाओं को विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से शिक्षित किया गया।
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक नीलम कुमारी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना एवं अवकाश के दौरान उन्हें नई गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि कैंप में हस्तकला, मेहंदी, नृत्य, संगीत, कंप्यूटर शिक्षा, ब्यूटीशियन, आर्ट एंड क्राफ्ट, सिलाई, योग एवं मनोरंजक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे बालिकाओं की प्रतिभा एवं कौशल में निखार आता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, निशुल्क कंप्यूटर कोर्स, घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारी, वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र तथा पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की सेवाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव, राजकोप सिटीजन ऐप एवं महिला हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
मनोसामाजिक परामर्शदाता रिचा पारीक ने बालिकाओं को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि माहवारी के दौरान शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटरी पैड का उपयोग, समय-समय पर उसे बदलना, स्वच्छता बनाए रखना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना तथा हरी पत्तेदार एवं आयरनयुक्त आहार लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि हल्का व्यायाम करने से पेट दर्द में राहत मिलती है।
कार्यक्रम में उदय सेवा संस्थान के निदेशक डॉ. जाकिर बडगूजर, मन्नत स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद हारुन, मीडिया प्रतिनिधि रहीस खान सहित कैंप का समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2167738


