[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में गांजा और स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार:पुलिस ने ‘एंटी-वेनम-3’ अभियान के तहत की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में गांजा और स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार:पुलिस ने ‘एंटी-वेनम-3’ अभियान के तहत की कार्रवाई

रींगस में गांजा और स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार:पुलिस ने 'एंटी-वेनम-3' अभियान के तहत की कार्रवाई

रींगस : रींगस कस्बे में पुलिस ने ‘एंटी-वेनम-3’ विशेष अभियान के तहत रात को कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध मादक पदार्थ गांजा और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 40.57 ग्राम गांजा और 1.20 ग्राम स्मैक जब्त की। गिरफ्तार महिला की पहचान नर्बदा (50) निवासी सांसी बस्ती, रींगस के रूप में हुई है।

यह गिरफ्तारी दशहरा मैदान के पास सांसी बस्ती, रींगस में की गई। पुलिस उप अधीक्षक राव आनंद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई दलीप सिंह मीणा, एएसआई अमर सिंह, काॅन्स्टेबल दिनेश कुमार, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, आत्माराम और महिला काॅन्स्टेबल रसना की एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई। महिला से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles