[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर मेगा हाईवे पर बड़ा हादसा:ब्रेकर के पास ट्रेलर गाड़ी घुसा, ड्राइवर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर मेगा हाईवे पर बड़ा हादसा:ब्रेकर के पास ट्रेलर गाड़ी घुसा, ड्राइवर घायल

सरदारशहर मेगा हाईवे पर बड़ा हादसा:ब्रेकर के पास ट्रेलर गाड़ी घुसा, ड्राइवर घायल

सरदारशहर : सरदारशहर में मेगा हाईवे पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। रामगढ़िया हॉस्पिटल के पास बने ब्रेकर पर अचानक एक गाड़ी के ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा एक ट्रेलर बेकाबू होकर उससे टकरा गया। हादसे में ट्रेलर का अगला केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक को मामूली चोटें आईं।

वाहनों की लगी लंबी कतार

हादसा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सहायता से घायल ट्रेलर चालक को तुरंत सरदारशहर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ड्राइवर बोला-ब्रेकर बन रहे हादसे का सबब

ट्रेलर ड्राइवर रमेश कुमार ने बताया कि मेगा हाईवे पर बने ब्रेकर हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर वाहन अचानक ब्रेक लगाते हैं, जिससे पीछे आ रहे भारी वाहन नियंत्रण खो देते हैं और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। चालक ने यह भी आरोप लगाया कि नियमों के अनुसार मेगा हाईवे पर ऐसे ब्रेकर नहीं होने चाहिए।

चेतावनी के बोर्ड लगाने की मांग

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। लोगों ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्रेकर हटाने या उचित चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।

Related Articles