[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में उद्घाटन-शिलान्यास पर सियासत गरम:कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा, 7 दिन में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में उद्घाटन-शिलान्यास पर सियासत गरम:कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा, 7 दिन में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी

नीमकाथाना में उद्घाटन-शिलान्यास पर सियासत गरम:कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा, 7 दिन में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत 

नीमकाथाना : नीमकाथाना में सरकारी उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप है कि इन कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उद्घाटन-शिलान्यास करवाए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि कभी सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष और नीमकाथाना से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह बाजौर से उद्घाटन करवाए जाते हैं, तो कभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मंच पर प्राथमिकता दी जाती है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के निर्वाचित विधायक की लगातार अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस ने इसे अस्वीकार्य बताया। उनका कहना है कि नीमकाथाना में भाजपा की चुनावी हार के बाद से इस तरह की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस की ओर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Related Articles