मेहनत, लगन और ईमानदारी का मिला सम्मान
इमरान खान ने संभाला अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी का कार्यभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित जल एवं स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में इमरान खान ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सहकर्मियों ने कहा कि इमरान खान अपनी मेहनत, लगन, ईमानदारी और कार्यकुशलता के लिए विभाग में विशेष पहचान रखते हैं। उनकी पदोन्नति विभाग के लिए गर्व का विषय है और इससे कर्मचारियों में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद इमरान खान ने कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि विभागीय पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास का सम्मान है।
उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे विभागीय कार्यों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166694


