[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टांई में किसान इमामुद्दीन धोबी का लाखों का सामान जलकर राख, अज्ञात व्यक्ति पर आगजनी का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

टांई में किसान इमामुद्दीन धोबी का लाखों का सामान जलकर राख, अज्ञात व्यक्ति पर आगजनी का आरोप

टांई में किसान इमामुद्दीन धोबी का लाखों का सामान जलकर राख, अज्ञात व्यक्ति पर आगजनी का आरोप

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : टांई गांव निवासी इमामुद्दीन धोबी के खेत में लगी भीषण आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

इमामुद्दीन धोबी पुत्र गफूर धोबी ने बताया कि 21 मई की सुबह करीब 6 बजे जब वह खेत पर पहुंचे तो कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो आग तेजी से फैल चुकी थी। उन्होंने तुरंत बोरिंग चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

आग में खेत में रखा 52 पाइप, 5 क्विंटल गेहूं, 2 क्विंटल 80 किलो मेथी, 3 क्विंटल 10 किलो इसबगोल, 4 कट्टा बाजरा, दो रजाई, तीन कंबल, दो कुर्सियां, चार तिरपाल और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही टांई सरपंच प्रतिनिधि इकबाल खान दिलावरखानी मौके पर पहुंचे और बिसाऊ पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम करीब 20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया।

इकबाल खान ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मामले में पूरा सहयोग किया और प्रारंभिक जांच में आगजनी की आशंका जताई गई है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब नुकसान के आकलन और मुआवजे की प्रक्रिया के लिए पटवारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Related Articles