फतेहसागर तालाब से गूंजा जल संरक्षण का संदेश, ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’ का शुभारंभ
फतेहसागर तालाब से गूंजा जल संरक्षण का संदेश, ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’ का शुभारंभ
झुंझुनूं : जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’ का जिला स्तरीय शुभारंभ सोमवार को बगड़ स्थित ऐतिहासिक फतेहसागर तालाब से हुआ। कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा, पीपल पूजन, सरोवर पूजन और श्रमदान जैसे आयोजन कर आमजन को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर बल देते हुए प्रत्येक नागरिक से पानी की एक-एक बूंद बचाने का आह्वान किया।
आमजन की भागीदारी जरूरी : प्रेम सिंह बाजोर
राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान ने देश में नई चेतना जगाई है और सफाई करने वाला व्यक्ति समाज का सबसे बड़ा सेवक है। बाजोर ने झुंझुनूं की वीरभूमि को नमन करते हुए शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।
विधायक ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ
झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयासों से भविष्य में जल संकट की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही बगड़ में एसटीपी प्लांट और फतेहसागर तालाब की मरम्मत स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
पारंपरिक जल स्रोत हमारी धरोहर : मुकेश दाधीच
वक्ता मुकेश दाधीच ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल संरक्षण की परंपरा सदियों पुरानी है। तालाब, बावड़ियां और जोहड़ हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन से पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की अपील भी की।
घर से शुरू हो जल संरक्षण
निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि जल संरक्षण की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर से करनी चाहिए। वहीं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम धानका ने अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
बड़ी संख्या में रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार, पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, विशम्बर पूनिया, गोविन्द सिंह राठौड़, रवि कुमार ओझा, अभियान जिला संयोजक राकेश शर्मा, एडीएम अजय कुमार आर्य, एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, एसीईओ रामनिवास चौधरी, नगरपालिका ईओ अनिल कुमार, वाटरशैड प्रतिनिधि प्यारेलाल ढूकिया, राजेश दहिया, प्रदीप शर्मा, कमल कांत शर्मा, दलीप सैनी, एसई मनोज गौड़, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग डॉ. राजेंद्र लांबा, उपनिदेशक उद्यानिकी डॉ. विजयपाल कस्वां, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक अभिषेक चोबदार, महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक बिजेंद्र सिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मील, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया और लोगों से प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166695


