[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“मुझे मत काटो, मुझे जीने दो” अभियान शुरू, पेड़ों की कटाई रोकने के लिए जागरूकता का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

“मुझे मत काटो, मुझे जीने दो” अभियान शुरू, पेड़ों की कटाई रोकने के लिए जागरूकता का संदेश

"मुझे मत काटो, मुझे जीने दो" अभियान शुरू, पेड़ों की कटाई रोकने के लिए जागरूकता का संदेश

खेतड़ी : पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई रोकने के उद्देश्य से परिज्ञान फाउंडेशन द्वारा “मुझे मत काटो, मुझे जीने दो” जन-जागृति अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत खेतड़ी उपखंड कार्यालय के समीप लगे पेड़ों पर जागरूकता संदेश वाले पोस्टर लगाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि पेड़ मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं। वे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि छाया, स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए और अनावश्यक रूप से पेड़ों की कटाई से बचना चाहिए।

फाउंडेशन के सचिव डॉ. मोहित सक्सेना ने बताया कि बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में वृक्ष संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अभियान का उद्देश्य लोगों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और अधिक से अधिक पेड़ों को बचाने के लिए जनसहभागिता बढ़ाना है।

इस अवसर पर गोकुलचंद सैनी, संजय सुरोलिया, निकेश पारीक, संदीप योगी, अशोक तूनवाल, विनोद शर्मा, भूपेंद्र सोढ़ा, मनोज मेहरड़ा, हिमांशु कुमावत, योषित सक्सेना, अनिका सक्सेना सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने पेड़ों के संरक्षण और हरित वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles