कोराका की ढाणी में श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा की जीवंत झांकी रही आकर्षण का केंद्र
कोराका की ढाणी में श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन पूजा की जीवंत झांकी रही आकर्षण का केंद्र
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : कोराका की ढाणी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव सोमवार को पांचवें दिन भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जारी रहा। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कर रहे हैं। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कथा में उमड़ रही है।
कथावाचक आचार्य रसराज मोहित महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए माखन चोरी लीला, चीर हरण प्रसंग, कालियादह लीला तथा गोवर्धन पूजा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को धर्म, प्रेम और कर्तव्य का संदेश देती हैं।
गोवर्धन पूजा प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने प्रकृति संरक्षण और गौ सेवा के महत्व को भी बताया। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूम उठे और पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। व्यास गद्दी की पूजा-अर्चना मुख्य यजमान ग्यारसी लाल शर्मा एवं विमला देवी द्वारा विधि-विधान से संपन्न करवाई गई।
इस अवसर पर रोहतास शर्मा, हरिराम शर्मा, बृजमोहन शर्मा, सीताराम शर्मा, दिनेश शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पूजा की जीवंत झांकी भी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा करने की लीला का सुंदर प्रदर्शन किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2166586


