राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ परिसर में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय, बिसाऊ (झुंझुनूं) इकाई द्वारा जीव सृष्टि कल्याण हेतु प्रेरणादायक पहल की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए सहायक आचार्य मनोज कुमार सुंडा के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पानी के दस परिंडे लगाए गए।
महाविद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने पेड़ों पर परिंडे बांधकर उनमें पानी एवं दाने की व्यवस्था की, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर सहायक आचार्य महेश कुमार, गार्ड सलीम तथा छात्राएं चंदा धौलपुरिया, साक्षी, मोनिका, पूनम, योगिता, समीरा, मुस्कान एवं रिहाना सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2166205


