[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : शिव अघोरा संगठन झुंझुनूं द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का भव्य भूमि पूजन समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : शिव अघोरा संगठन झुंझुनूं द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का भव्य भूमि पूजन समारोह

शिव अघोरा संगठन झुंझुनूं द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का भव्य भूमि पूजन समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भाम्बू ने आज का कालेरा के बास के पास शिव अघोरा संगठन झुंझुनूं द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का भव्य भूमि पूजन समारोह में बतौर अतिथि भाग लिया । कामधेनु सेना के संस्थापक हिन्दू सम्राट महामंडलेश्वर कुशाला गिरी महाराज के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शिव भक्त एवं संतगण उपस्थित थे । महाराज श्री ने अपने उद्बोधन में सनातन की रक्षा और सुरक्षा की बात करते हुए इसे दुनिया का सर्वोपरि धर्म बताया ।

इस अवसर पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि इस मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग के साथ माता वैष्णोदेवी विराजमान होंगी । देश के नक्शे पर बनने वाले इस मंदिर में देश के हर शिव धाम के दर्शन होंगे जो हम सबके लिए बड़े सौभाग्य की बात है । कार्यक्रम के दौरान शिवभक्त सुभाष नायक का अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर महामंडलेश्वर कुशाल गिरी जी महाराज ने राजेंद्र भाम्बू को अपना आशीर्वाद देकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77