विप्र वंदन प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
विप्र वंदन प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
रतननगर : रतननगर में परशुराम युवा मंच द्वारा परशुराम भवन में “विप्र वंदन प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विप्र समाज की प्रतिभाओं, समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं युवाओं का सम्मान किया गया। समारोह में रतननगर, थैलासर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधु, महिलाएं, युवा और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। समारोह स्थल को आकर्षक सजावट और धार्मिक वातावरण से सजाया गया था, जिससे पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और आध्यात्मिकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष विकास गोवला ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मंच समाजहित और युवा जागरूकता के कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

समारोह में मंचासीन शिवनाथ जी महाराज, संतोष जी महर्षि, नारायण जी महर्षि, नरेंद्र जी चतुर्वेदी, गोविंद जी पीपलवा एवं रामनिरंजन झिखनाडिया ने प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं के चेहरों पर उत्साह और गर्व साफ दिखाई दिया।
इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों मनीष चूलेट, तपेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, चंद्रभान शर्मा, अनिल कुमार चोटिया, दीपक शर्मा, हरिओम जोशी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कार, संगठन और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से समाजहित में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर जोशी ने प्रभावशाली शैली में किया। वहीं संरक्षक सुशील जोशी, जगदीश प्रसाद पिचरंगिया, आनंद झिखनाडिया, महेंद्र नरडा और मुकेश महर्षि सहित युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2165176


