[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में मध्य रात्रि विशेष सफाई अभियान की शुरुआत, सुबह चमकने लगे बाजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में मध्य रात्रि विशेष सफाई अभियान की शुरुआत, सुबह चमकने लगे बाजार

पालिका ईओ सीताराम कुमावत की पहल, दुकानदारों और नागरिकों ने की सराहना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने एक नई पहल करते हुए “मध्य रात्रि विशेष सफाई अभियान” शुरू किया है। पालिका ईओ सीताराम कुमावत के निर्देश पर पिछले तीन दिनों से रात के समय विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसकी आमजन और व्यापारियों द्वारा सराहना की जा रही है।

नगर पालिका द्वारा नियुक्त जोशी इंटरप्राइजेज की टीम देर रात तक मुख्य बाजारों, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य में जुटी रहती है। इसके परिणामस्वरूप सुबह बाजार और मार्ग साफ-सुथरे दिखाई दे रहे हैं, जिससे नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल रहा है।

पालिका प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य दिनभर बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होने वाले कचरे को रात में ही हटाकर सुबह स्वच्छता सुनिश्चित करना है। दिन के समय बाजारों में अधिक भीड़भाड़ के कारण सफाई कार्य प्रभावित होता है, जबकि रात्रिकालीन सफाई से व्यवस्था अधिक प्रभावी और सुचारू हो रही है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बिसाऊ में पहली बार इस प्रकार का रात्रिकालीन सफाई अभियान शुरू किया गया है। इससे बाजारों की स्वच्छता में स्पष्ट सुधार दिखाई दे रहा है और व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी बेहतर माहौल बन रहा है। नागरिकों ने पालिका ईओ सीताराम कुमावत के प्रयास को सकारात्मक प्रशासनिक सोच और जिम्मेदारी का उदाहरण बताया।

पालिका प्रशासन का मानना है कि यदि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहा तो बिसाऊ कस्बा स्वच्छता और बेहतर नगरीय व्यवस्थाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर सकता है। वहीं आमजन से भी स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने और नगर पालिका के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles