लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की तहसील प्रभारियों की बैठक संपन्न, सामाजिक अभियानों की हुई समीक्षा
जनहित कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर, आगामी योजनाओं पर हुआ मंथन
झुंझुनूं : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की तहसील प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें पिछले चार महीनों के दौरान संचालित सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया ने की, जबकि संभागीय प्रभारी मनोज शर्मा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन द्वारा समाजहित में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संभागीय प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से आमजन को जागरूक और लाभान्वित करने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए “सेल्फी परिंडे अभियान” चलाकर लोगों को पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास भी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने जैसे मानवीय कार्यों के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता का संदेश दिया जा रहा है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया ने कहा कि कई जरूरतमंद लोग जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। ट्रस्ट ऐसे लोगों तक पहुंचकर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने, जरूरतमंद बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए शिविर आयोजित करने तथा अन्य सामाजिक सहायता कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
बैठक में विभिन्न तहसीलों के प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सुझाव साझा किए।
इस अवसर पर चिड़ावा प्रभारी रजनीकांत मिश्रा, उदयपुरवाटी प्रभारी अजय तसीड़, बिसाऊ प्रभारी सूर्यकांत सैनी, खेतड़ी प्रभारी मुकेश सैनी, बुहाना प्रभारी नवीन पंवार, नारायण कुमार पाण्डे, हेमंत खेतड़ी सहित जिलेभर के अनेक प्रभारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करने के संकल्प के साथ किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165177


