[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कासनी बस स्टैंड पर दो कार की टक्कर:ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, एक महिला घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

कासनी बस स्टैंड पर दो कार की टक्कर:ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, एक महिला घायल

कासनी बस स्टैंड पर दो कार की टक्कर:ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, एक महिला घायल

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के कासनी बस स्टैंड पर रविवार सुबह ओवरटेक करते समय दो कार आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया एक गाड़ी हरियाणा नंबर की थी, जबकि दूसरी गुजरात नंबर की बताई जा रही है।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सूरजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles