पलसाना में करंट से घायल बंदर की मौत:युवाओं ने किया रेस्क्यू, हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
पलसाना में करंट से घायल बंदर की मौत:युवाओं ने किया रेस्क्यू, हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
पलसाना : पलसाना कस्बे में करंट की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। स्थानीय युवाओं ने घायल बंदर को बचाने का प्रयास किया और उसे उपचार के लिए सीकर भी ले गए, लेकिन कई घंटों की देखभाल के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में युवाओं ने हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया।
घटना की सूचना मिलने पर कस्बे के युवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल बंदर का रेस्क्यू किया। वे उसे उपचार के लिए सीकर के पशु चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
प्राथमिक उपचार के बाद युवा बंदर को वापस पलसाना ले आए और उसकी लगातार देखभाल की। उन्होंने बंदर को एक सुरक्षित स्थान पर रखकर उसकी हालत सुधारने का प्रयास किया, लेकिन शनिवार शाम को बंदर ने दम तोड़ दिया।
बंदर की मौत के बाद युवाओं ने हिंदू परंपरा के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान आसपास के लोगों ने युवाओं के इस मानवीय कार्य की सराहना की।
पंकज कुमावत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बंदर करंट की चपेट में आने के बाद जमीन पर गिर गया है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बंदर का रेस्क्यू किया गया और उसे चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2165242


