[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संडेज ऑन साइकिल अभियान के तहत निकाली रैली:युवाओं ने स्वस्थ शरीर, तनाव प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संडेज ऑन साइकिल अभियान के तहत निकाली रैली:युवाओं ने स्वस्थ शरीर, तनाव प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संडेज ऑन साइकिल अभियान के तहत निकाली रैली:युवाओं ने स्वस्थ शरीर, तनाव प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छापर : कस्बे में रविवार सुबह ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान के तहत एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली में दर्जनों युवाओं ने भाग लिया।

यह रैली बस स्टैंड स्थित गांधी स्टेच्यू से शुरू हुई, जिसे थानाधिकारी इंद्र लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली चाड़वास तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से स्वस्थ शरीर, तनाव प्रबंधन, ईंधन बचत और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम का संदेश दिया गया। इस दौरान “फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज” का नारा भी लगाया गया।

इस अवसर पर एएसआई धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल प्रवीण पंवार, एएसआई ललित मीणा सहित पुलिस स्टाफ और कन्हैयालाल स्वामी, राकेश ढेनवाल, अनिल सैनी जैसे कई युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker