[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू साइबर पुलिस ने करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:म्यूल अकाउंट मामले में एक युवक गिरफ्तार, 1.16 करोड़ का लेनदेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू साइबर पुलिस ने करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:म्यूल अकाउंट मामले में एक युवक गिरफ्तार, 1.16 करोड़ का लेनदेन

चूरू साइबर पुलिस ने करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:म्यूल अकाउंट मामले में एक युवक गिरफ्तार, 1.16 करोड़ का लेनदेन

चूरू : चूरू साइबर पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड ट्रांजेक्शन का खुलासा किया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बंधन बैंक से प्राप्त रिकॉर्ड और बैंक दस्तावेजों की जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

साइबर थाना डीएसपी विजय कुमार मीणा ने बताया कि ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत थाना स्तर पर प्राप्त म्यूल अकाउंट्स की जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि बंधन बैंक से प्राप्त रिकॉर्ड और दस्तावेजों के अनुसार, यह खाता शारदा एंटरप्राइजेज नामक फर्म के नाम से संचालित था। इसका प्रोपराइटर सुलखनिया बड़ा हमीरवास निवासी सचिन कुमार पाया गया।

समन्वय पोर्टल पर उपलब्ध शिकायतों के परीक्षण से पता चला कि इस खाते में साइबर फ्रॉड की पहली लेयर में विभिन्न शिकायतों के माध्यम से बड़ी राशि ट्रांसफर की गई थी। कुल 14 शिकायतों में करीब 68 लाख 70 हजार रुपये से अधिक की राशि सीधे इस खाते में जमा हुई थी।

बैंक खाते का 20 जुलाई 2024 से 14 दिसंबर 2025 तक का स्टेटमेंट जांचा गया, जिसमें कुल एक करोड़ 16 लाख 49 हजार 590 रुपये जमा हुए और तुरंत ही इतनी बड़ी राशि निकाल ली गई।

पुलिस ने सुलखनिया बड़ा हमीरवास निवासी सचिन कुमार को गुरुग्राम कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि फर्म का पता महावीर प्लाजा नई सड़क दिया गया था, जबकि वास्तविकता में वहां कोई फर्म मौजूद नहीं थी। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Articles