मरहूम लाल मोहम्मद चौपदार की स्मृति में बड़ी कब्रिस्तान में वाटर कूलर भेंट
भीषण गर्मी में राहगीरों और जायरीन को मिलेगा शीतल पेयजल, समाज ने सराहा नेक कार्य
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड संख्या 1 निवासी लियाकत चौपदार ने अपने पिता स्वर्गीय लाल मोहम्मद चौपदार की स्मृति में रविवार को बड़ी कब्रिस्तान परिसर में एक वाटर कूलर भेंट किया। भीषण गर्मी के बीच पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की इस पहल को समाजसेवा और जनहित का सराहनीय कार्य बताया गया।
वाटर कूलर का उद्घाटन बिसाऊ मुस्लिम कौम के सदर हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था करना एक नेक और पुण्य कार्य है। यह पहल सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की उत्कृष्ट मिसाल है। उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला इस नेक कार्य को कबूल फरमाए और इसके लिए परिवार को अज्र अता करे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने चौपदार परिवार की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं और दूसरों को भी प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर हाजी अकबर खान, अमन चौपदार, रेहान चौपदार, एडवोकेट मुबारक चौपदार, मोहम्मद हुसैन खान, यूसुफ अली मास्टर, लियाकत खान मास्टर, इमरान ई-मित्र, सद्दाम खान ठेकेदार, आरिफ काजी, हुसैन खान, जाकिर मलिक, जहांगीर खान, एडवोकेट जाफर खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने मरहूम लाल मोहम्मद चौपदार को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2165379


