[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाजसेवी हनुमानाराम चौधरी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद बृजेंद्र ओला ने दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाजसेवी हनुमानाराम चौधरी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद बृजेंद्र ओला ने दी श्रद्धांजलि

सेवा कार्यों को किया याद, भजनों के माध्यम से व्यक्तित्व और योगदान को किया नमन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अयूब खान

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर की ढाणी चबरवाला में शनिवार को समाजसेवी हनुमानाराम चौधरी एवं चावली देवी की प्रतिमाओं का अनावरण समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झुंझुनूं सांसद Brijendra Singh Ola मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवी मनोज कुमार घुमरिया विशिष्ट अतिथि एवं रतनलाल चबरवाल कार्यक्रम अध्यक्ष रहे।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर प्रतिमाओं का अनावरण करने तथा पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में सांसद बृजेंद्र ओला ने कहा कि हनुमानाराम चौधरी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित किया। उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियां भी उनके कार्यों को याद रखेंगी। उन्होंने प्रतिमा स्थापना के लिए परिजनों की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से उनकी स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगी।

समाजसेवी मनोज कुमार घुमरिया ने कहा कि हनुमानाराम चौधरी जसरापुर बावनी सहित मानोता जाटान, लोयल, चारावास और ढाणी बादान क्षेत्र में एक सम्मानित समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते थे। ग्रामीण सामाजिक कार्यों और सामुदायिक निर्णयों में उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी तथा वे हमेशा समाजहित के लिए तत्पर रहते थे।

कार्यक्रम के दौरान सुरेश आर्य अलीपुर एंड पार्टी ने हनुमानाराम चौधरी के जीवन और समाज सेवा पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। भजनों के माध्यम से उनके जनसेवा कार्यों और व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

इससे पूर्व आचार्य योगेश शर्मा एवं पंडित बली शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से प्रतिमाओं का अभिषेक कराया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मनीषा गुर्जर, महेंद्र झाझड़िया, सुमेर सिंह पीटीआई सहित अनेक वक्ताओं ने हनुमानाराम चौधरी के व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और जनसेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन मनीष घुमरिया ने किया। इससे पूर्व, आचार्य योगेश शर्मा और पंडित बली शर्मा ने पंचामृत से प्रतिमाओं का स्नान करवाया।

इस अवसर पर चंदगीराम चबरवाल, महावीर प्रसाद चबरवाल, नोरंगलाल चबरवाल, विकास, विनोद, चंद्रभान, महिपाल, चंदगीराम ठेकेदार, इंद्राज डोई, सभाचंद ढाका, ओमप्रकाश मिठारवाल, महेश संगई, लक्ष्मण सिंह शेखावत, इंद्राज सिंह बोरान, रविंद्र सिंह निर्वाण, गोकुल मेघवाल, सुरेंद्र जाट चारावास, सत्यवीर, पूर्ण सिंह चारावास, सवलराम सेडूका, दिलीप काजला, राजेश जलन्द्रा, श्रीराम शेखावत, विशाल सिंह, प्रवीण भोजगड़िया, राजेंद्र महरिया, पहलाद छाबड़ी, सुरेश भदोरिया सहित सैकड़ों ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समाजसेवी हनुमानाराम चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles