[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विनोद जाखड़ बोले- केंद्र सरकार को प्रमोट कर रहे CJI:सीकर में NEET पेपर रद्द के विरोध में आक्रोश मार्च, NSUI कार्यकर्ता हुए शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विनोद जाखड़ बोले- केंद्र सरकार को प्रमोट कर रहे CJI:सीकर में NEET पेपर रद्द के विरोध में आक्रोश मार्च, NSUI कार्यकर्ता हुए शामिल

विनोद जाखड़ बोले- केंद्र सरकार को प्रमोट कर रहे CJI:सीकर में NEET पेपर रद्द के विरोध में आक्रोश मार्च, NSUI कार्यकर्ता हुए शामिल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा- केंद्र सरकार और CJI सब मिले हुए हैं। प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की तो CJI साइकिल पर निकल पड़े। जाखड़ ने कहा- देश के CJI केंद्र सरकार को प्रमोट कर रहे हैं। सीकर में NEET पेपर रद्द होने‌ के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इसमें शामिल होने आए विनोद जाखड़ ने यह कहा।

उन्होंने कहा- जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब भी आर्थिक मंदी आई थी। सरकार ने किसी को गहने खरीदने और देश से बाहर जाने से मना नहीं किया था। वहीं पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए भी नहीं कहा था। जाखड़ ने कहा- केंद्र सरकार के पास कोई पॉलिसी नहीं है। केंद्र सरकार पूरी तरह विफल है और दोस्तों के लिए काम कर रही है।

आक्रोश मार्च निकाला

विनोद जाखड़ ने कहा- केंद्र सरकार ने देश के सारे जंगल काट दिए। केंद्र सरकार पारदर्शी एग्जाम नहीं करवा पा रही है। केंद्र सरकार रोजगार देने में कामयाब नहीं है। युवाओं को कीड़ा-मकोड़ा समझती है तो अब ये कीड़े-मकोड़े सरकार से अपना अधिकार लेंगे और दीमक की तरह सरकार को चट कर जाएंगे।

जाखड़ ने कहा- NTA बनी भ्रष्टाचार का अड्‌डा

आक्रोश मार्च में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। NEET पेपर रद्द से आहत होकर सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स को CLC चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। विनोद जाखड़ ने कहा- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है, इसलिए इसे भंग करके नई एजेंसी से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं करवाई जानी चाहिए। पिछले 10 साल में 89 बार पेपर लीक हो चुके हैं। 10 दिन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं लिया गया तो हजारों छात्रों के साथ कूच किया जाएगा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर का घेराव किया जाएगा।

Related Articles