चोरी के दो सिलेंडर बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार:फैक्ट्री से चोरी की थी, पानी की मोटर भी ले गए थे चोर
चोरी के दो सिलेंडर बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार:फैक्ट्री से चोरी की थी, पानी की मोटर भी ले गए थे चोर
रींगस : रींगस थाना पुलिस ने एक फैक्ट्री से चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए दो गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट के आदेश पर चोरी के गैस सिलेंडर खरीदने वाले मुख्य आरोपी अनूप सिंह (22) निवासी वार्ड नंबर 01 बहोरा छपरा कटाई भरपुरवा सरया पुलिस थाना जटटा बाजार जिला कुशीनगर उत्तरप्रदेश हाल निवास रिको एरिया सरगोठ को जेल भेज दिया।
वहीं, चोरी के अन्य दो आरोपी रणजीत रजंक उर्फ रजित रजक (19) निवासी कारोली मेला गेट चटीना जिला करौली हाल बालूमात कोमर जिला लातेहर (झारखण्ड) हाल निवासी रिको एरिया सरगोठ और अजय कुमार (18) निवासी तारी गोदाम पांचू चक आन्द बाजार दानापुर थाना दानापुर जिला पटना जिला बिहार हाल रिको एरिया सरगोठ को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
डीएसपी आनंद राव ने बताया कि यह कार्रवाई एसकेएस रिको परसरामपुरा सरगोठ स्थित एक फैक्ट्री मालिक श्रवण कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर की गई। श्रवण कुमार ने 20 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी। उनकी फैक्ट्री से अज्ञात चोर गैस सिलेंडर और पानी की मोटर चुरा ले गए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2162936


