[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय अभ्यास, नागरिक दें सही जानकारी : अभिषेक सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय अभ्यास, नागरिक दें सही जानकारी : अभिषेक सुराणा

जनगणना एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय अभ्यास, नागरिक दें सही जानकारी : अभिषेक सुराणा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से जनगणना कार्य में सहयोग करने और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति से जुड़े आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है।

प्रशासन ने बताया कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी जानकारी जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा इसका किसी कर निर्धारण, कानूनी कार्रवाई या व्यक्तिगत जांच से कोई संबंध नहीं है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जब प्रगणक घर-घर पहुंचें तो उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें और मांगी गई जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध करवाएं, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Related Articles