[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी से भरे 2 वाहन जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी से भरे 2 वाहन जब्त

ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रेलर पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा

शिमला : अवैध खनन और बजरी निर्गमन के खिलाफ मेहाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रेलर को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत तथा खेतड़ी वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में मेहाड़ा थाना प्रभारी राममनोहर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

कांस्टेबल रोहिताश को मिली सूचना पर पुलिस टीम ने खेतड़ी-निजामपुर रोड स्थित पुरानी चौकी मेहाड़ा के सामने नाकाबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक ट्रेलर अवैध बजरी से भरे हुए मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लालचंद पुत्र शीशराम निवासी नांगलिया गुर्जरवास थाना मेहाड़ा तथा शीशराम पुत्र बनवारीलाल निवासी ढाणी लगरिया तन चिरानी थाना खेतड़ी को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम 1957 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी राममनोहर, एचसी अमरचंद, कांस्टेबल रोहिताश, कांस्टेबल देशराज एवं चालक कांस्टेबल होशियार सिंह आदि थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker