टीबा बसई की बेटी कृष्णा राकेश काँवत के एडीजे बनने पर ग्राम पंचायत ने बांटी मिठाई
टीबा बसई की बेटी कृष्णा राकेश काँवत के एडीजे बनने पर ग्राम पंचायत ने बांटी मिठाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : क्षेत्र के टीबा बसई गांव की बेटी कृष्णा राकेश काँवत ने न्यायिक सेवा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपुर महानगर न्यायालय से पदोन्नति प्राप्त कर जिला एवं सत्र न्यायालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। आज अटल सेवा केंद्र बसई में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई तथा कृष्णा काँवत की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच टिंकू शेखावत, ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम सैनी, श्योलाल सिंह, दिनेश मीणा, अतर मीणा, नरेश मीणा, मनोज शर्मा, रोशन खान, अशोक मीणा, रवि शेखावत, उपसरपंच घमनाराम, विनोद पंच एवं नरेंद्र शेखावत सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कृष्णा राकेश काँवत की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और युवा पीढ़ी को शिक्षा एवं मेहनत के प्रति प्रोत्साहित करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2162839


