देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान – सीकर की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को शहीद गोपाल फोगावट स्मृति प्रन्यास भवन में आयोजित हुई। बैठक में 29 मई 2026 को प्रस्तावित जिला स्तरीय महारैली, धरना और ज्ञापन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने शिक्षक हितों की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन को निर्णायक बनाने का संकल्प लिया। संभाग संगठन मंत्री श्याम सुंदर स्वामी ने कहा कि महासंघ किसी सरकार के पीछे चलने वाला संगठन नहीं, बल्कि शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि 29 मई का आंदोलन शिक्षक एकता और स्वाभिमान का बड़ा प्रदर्शन होगा।
जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह ने सभी खंडों को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शिक्षकों की मांगों की अनदेखी जारी रखी तो आंदोलन और उग्र होगा। बैठक में ग्रीष्मावकाश अवधि बढ़ाने, संगठनात्मक मजबूती और लंबित मांगों को लेकर भी चर्चा की गई।
आंदोलन को सफल बनाने के लिए 25 मई को सभी खंडों पर विशेष बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला मंत्री सनत कुमार शर्मा ने किया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us