NEET पेपर लीक के विरोध में नवलगढ़ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के निर्देशन में सैकड़ों कार्यकर्ता जयपुर रैली के लिए रवाना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर में आयोजित NEET पेपर लीक के विरोध में आयोजित विशाल रैली में शामिल होने के लिए नवलगढ़ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सैनी के नेतृत्व में जयपुर के लिए रवाना हुए।
रैली में रवाना होने से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवलगढ़ के कार्यकर्ता डॉ. राजकुमार शर्मा के कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ रैली के रूप में जयपुर के लिए कूच किया। कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक मामले में युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सर्राफ, पूर्व चेयरमेन मुकुंदगढ़ सत्यनारायण सैनी, मुकुंदगढ़ वाइस चेयरमैन शहजाद चोपदार, मुकुंदगढ़ मंडल अध्यक्ष राजकुमार चेजारा, आरिफ भाटी, नवलगढ़ मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला, अदनान खत्री, राजवीर सिंह चिराना, आरिफ चौहान, महेंद्र सैनी, सलाम खत्री, रफीक लंगा, कैलाश सैनी, विजय बाल्मीकि, भोजराज गुजराती, मिथुन सबल, इदरीस जिंदरान, अरविन्द चौबे, गिरधारी पाराशर, गोविन्द स्वामी, प्रद्युम्न शर्मा, सूरज माहिच, सुरेन्द्र सैनी, समदर पहाड़ीला, रफीक चिराना, अरविन्द सैनी, पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, मानसिंह केरू, अजीत केरू, गिजू चौहान, पूर्णमल चौहान, दयाल बहादुर चावला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2162813


