[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हीटवेव को लेकर नगर पालिका ने किए विशेष इंतजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

हीटवेव को लेकर नगर पालिका ने किए विशेष इंतजाम

हीटवेव को लेकर नगर पालिका ने किए विशेष इंतजाम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका मुकुंदगढ़ प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। आमजन के साथ-साथ पशु एवं पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए नगर पालिका द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र धनखड़ ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड के माध्यम से प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर पशुओं के लिए पानी की भराई करवाई जा रही है। वहीं पक्षियों के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर परिंडे लगाए गए हैं, जिनमें नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है ताकि पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि दोपहर के समय शहर की सड़कों एवं मुख्य मार्गों पर पानी का छिड़काव भी करवाया गया, जिससे तापमान में कमी आने के साथ आमजन को राहत महसूस हो रही है। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में अपने घरों एवं आसपास पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें तथा हीटवेव के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें।

Related Articles